Popular Posts

Congress

गांधी प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाई राम धुन

Congress: बहराइच। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के नेतृत्व में सेनानी परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम धुन गाया। वह लोग अयोध्या दर्शन के लिए गये कांग्रेस के ध्वज वाहक अनोखेलाल तिवारी के साथ श्री राम मंदिर परिसर में भाजपा एवं सघ के लोगों द्वारा अभद्रता किए जाने एवं पार्टी के ध्वज का अपमान किए जाने जैसे घोर निन्दनीय कृत्य का विरोध कर रहे थे।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि हम सभी आज गांधी जी को नमन करते हुए प्रार्थना कर रहें हैं कि भाजपा और आरएसएस के अराजक तत्वों को सद्बुद्धि मिले। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमर नाथ शुक्ल ने कहा कि भगवान श्रीराम सबके हैं, वहां कौन जायेगा कौन नहीं जायेगा यह भाजपा नहीं तय कर सकती है।

धर्म और आस्था का राजनीतिकरण करके भाजपा ने भारतीय राजनीति को दूषित करने का कार्य किया है। कांग्रेस कांग्रेस पार्टी की संभावित प्रत्याशी मालती पासवान ने कहा कि भाजपा लोगों को जाति धर्म के नाम पर बांट रही है। इससे समाज में विकृति पैदा होने की संभावना बढ़ गई है। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के महामंत्री रमेश मिश्र, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल सिंह, मुकुंद जी शुक्ल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपुल मिश्र, खालिद हिशामी, आशुतोष मिश्र, खुर्शीद, नबी अहमद, विवेक सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Congress


यहाँ पढ़े : एसएसबी ने अवैध कपडो के साथ एक को किया गिरफ्तार

इ-पेपर : Divya Sandesh