Popular Posts

Border Area

सुरक्षा की दृष्टि से एसएसबी ने नेपाल सीमा पर बढाई चौकसी

Border Area: बहराइच। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तथा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर सीमा क्षेत्र में चौकसी व सतर्कता बरतते हुए। एसएसबी 42वीं वाहिनी के उप कमांडेंट दिलीप कुमार के निर्देशन में सीमा चौकी कोदिया तथा सीमा चौकी बक्शी फारेस्ट के कार्यक्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त गश्त की गई। संयुक्त गश्त बक्शी फारेस्ट में सीमा स्तंब संख्या 656 से 657 के मध्य 4 किलो मीटर का गश्त किया गया जिसमे मुख्य रूप से एसएसबी के सहायक कमांडेंट विधान चकमा के साथ 08 कार्मिक स्थानीय पुलिस के 04 कार्मिक शामिल रहे।

साथ ही सीमा चौकी कोदिया में संयुक्त गश्त निकली गयी जो ग्राम वेलरी मोरावन पुरवा होते हुए ग्राम गंगा भागड़ तक़रीबन 07 किलो मीटर तय किया गया। गस्त के दौरान सीमा चौकी कोदिया के कार्यक्षेत्र में एसएसबी के निरीक्षक सामान्य भरत पाठक के साथ 08 कार्मिक तथा पुलिस के क्षेत्राधिकारी मल्हीपुर सतीश शर्मा, थाना प्रभारी मल्हीपुर जीतेन्द्र रॉय के साथ 06 कार्मिक रहे। गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र में चौकसी व सतर्कता बरतते हुए जनता को जागरूक किया गया।

Border Area


यहाँ पढ़े : एसएसबी ने अवैध कपडो के साथ एक को किया गिरफ्तार

इ-पेपर : Divya Sandesh