Popular Posts

Accident

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत!

Accident: हैदराबाद, 15 अगस्त, : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में गुरुवार शाम को एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह हादसा शमशाबाद मंडल के पेड्डा गोलकुंडा आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर हुआ।

जानकारी के मुताबिक, तुक्कुगुडा से शमशाबाद जा रही एक कार ओआरआर पर तेज रफ्तार में आ रही एक टाइफून वाहन से टकरा गई। इस जबरदस्त टक्कर में कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।\

Accident


यह भी पढ़े: KBC: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 की धूमदार शुरुआत, अमिताभ बच्चन हुए भावुक

इ-पेपर : Divya Sandesh