Popular Posts

KBC

KBC: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 की धूमदार शुरुआत, अमिताभ बच्चन हुए भावुक

KBC: मुंबई, 13 अगस्त: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के 16वें सीजन की शानदार शुरुआत की। शो के पहले एपिसोड में ही अमिताभ बच्चन बेहद भावुक हो गए और उन्होंने दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया अदा किया।

केबीसी के इस नए सीजन में कई रोमांचक बदलाव किए गए हैं। ‘सुपर सवाल’ नाम के नए सेगमेंट के तहत प्रतियोगी बिना लाइफलाइन के अपनी जीती हुई राशि को दोगुना कर सकते हैं। साथ ही, शो में दर्शकों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए भी कई नए तरीके अपनाए गए हैं।

अमिताभ बच्चन ने कहा, “आज एक नए सत्र की शुरुआत हुई है, लेकिन आज मेरे पास शब्दों की कमी है और ऐसा इसलिए है क्योंकि किसी भी शब्द में आपके प्यार के प्रति आभार व्यक्त करने की क्षमता नहीं है। आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं, जिसने कौन बनेगा करोड़पति को एक नया जीवन दिया, जिसने इस मंच को फिर से रोशन किया, और जिसने एक परिवार को फिर से जोड़ा और मुझे आपके बीच उपस्थित होने की अनुमति दी।”

कौन बनेगा करोड़पति के इस नए सीजन में भी दर्शकों को भरपूर मनोरंजन और ज्ञानवर्धक सवालों का डोज मिलने वाला है।

यह भी पढ़े: kolkata rape case: संजय रॉय के नए कारनामे आए सामने, पुलिस जांच में जुटी!

इ-पेपर : Divya Sandesh