Popular Posts

Ranchi

रांची में स्पेशल ब्रांच के सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या

Ranchi: 03 अगस्त: झारखंड की राजधानी रांची में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। स्पेशल ब्रांच में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अनुपम के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, घटना कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर हुई। अनुपम को अपराधियों ने दो गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि अनुपम एक ढाबे से लौट रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ।

पुलिस ने बताया कि अनुपम अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। रात करीब दो बजे वह अकेले बाइक से घर जा रहे थे, तभी इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

Ranchi


यह भी पढ़े: Nand Chaturvedi: नंद चतुर्वेदी जन्म शताब्दी पर भव्य परिसंवाद

इ-पेपर : Divya Sandesh