Popular Posts

Rajya sabha members

Rajya sabha members : मिथिलेश कुमार और के लक्ष्मण होंगे राज्य सभा के लिये भाजपा उम्मीदवार

Rajya sabha members

Rajya sabha members : लखनऊ। उत्तर प्रदेश की दो और सीटों के लिये भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को देर रात अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से दिल्ली में जारी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार और भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष डा के लक्ष्मण को उम्मीदवार बनाया है। मिथिलेश कुमार पुवांया विधान सभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं।

गौरतलब है कि भाजपा उत्तर प्रदेश की राज्य सभा के लिये रिक्त हो रही 11 सीटों में से छह उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है। आगामी 10 जून को होने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश की विधान सभा की मौजूदा स्थिति को देखते हुए भाजपा को सात और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (SP) को तीन सीटें मिलना तय है। इस प्रकार भाजपा ने आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतार कर एक सीट के लिये मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।



यहाँ पढ़े :IAS exam : पहले प्रयास में आईएएस परीक्षा पास कर रौशन किया घर और शहर का नाम

ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com