Popular Posts

Madhya Pradesh News

Madhya Pradesh News : शादी में रोआब झाड़ने चलाये गोली,बालिका की मृत्यु

Madhya Pradesh News : शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में विवाह समारोह के दौरान बारातियों ने रौब झाड़ने के लिए गोलियां चलायीं, जिससे एक बालिका की मृत्यु हो गयी और दो महिलाएं घायल हो गयीं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात की इस घटना में बारातियों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना में तीन वर्षीय बालिका सलोनी की मृत्यु हो गयी और रूबी यादव समेत दो महिलाएं घायल हो गयीं, जिन्हें यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने कहा कि ग्राम पाली से ग्राम बमरा में कल रात कैमर यादव नाम के व्यक्ति की पुत्री की शादी थी। बाराती लड़की वालों के घर के पास पहुंचे थे, तभी उनमें से कुछ लोगों ने हवा में गोलियां चलायीं। इसके छर्रें एक बालिका और दो महिलाओं को लगे। बालिका को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। दोनों महिलाओं का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच प्रारंभ कर दी गयी है। बारातियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Madhya Pradesh News


यहाँ पढ़े: Sony Sab : सोनी सब की हसीना मलिक ऊर्फ मैडम सर कैसे बनीं हर छोटे बच्‍चे की प्रेरणा

ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com