1
1
Lucknow news : मोहनलालगंज।मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिये उकसाने के मामले में दर्ज मुकदमें में एक साल से फरार चल रहे आरोपी को रविवार को कनकहा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।जहां से आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया 6 जुलाई 2021 को कोतवाली क्षेत्र के कनकहा मजरा रंजीतखेड़ा गांव निवासी सुनील कुमार ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी थी,पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला था,जिसमें मृतक सुनील ने अपनी पत्नी विनीता व उसके दोस्त अजय रावत निवासी छोटीखेड़ा थाना नगराम के प्रेम सम्बंधो की वजह से जान देने की बात लिखी थी।न्यायालय के आदेश पर मृतक की पत्नी व दोस्त के विरूद्व आत्महत्या के लिये उत्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था,तब से आरोपी फरार चल रहा था,रविवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अजय रावत को कनकहा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
यहाँ पढ़े : Criminal : बेख़ौफ़ दबंगों ने युवकों के साथ की मारपीट मुकदमा दर्ज
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com