1
1
Kalki 2898 AD : मुंबई, 28 सितंबर – ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 29वें संस्करण में प्रदर्शित किया जाएगा। यह फिल्म 8 और 9 अक्टूबर को दिखाई जाएगी।
नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी जैसे बड़े सितारे हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।
फिल्म के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खबर साझा करते हुए लिखा, “हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ‘Kalki 2898 AD’ ( प्रतिष्ठित बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होने के लिए पूरी तरह तैयार है। 8 और 9 अक्तूबर को इसका लुत्फ उठाए।”
बुसान फिल्म महोत्सव का 29वां संस्करण 2 अक्तूबर से शुरू होगा, जिसका समापन 11 अक्तूबर को होगा।
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है और अब यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़े: Mission Shakti : नवरात्रि के पहले दिन CM योगी करेंगे मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ
इ-पेपर : Divya Sandesh