Popular Posts

Jaunpur crime

Jaunpur crime : 18 वर्षीया छात्र की लाठी डंडे से पेटकर की हत्या

Jaunpur crime

Jaunpur crime : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र में रविवार को स्कूली छात्र की लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी उपेंद्र यादव का 18 वर्षीय पुत्र मिथिलेश यादव को क्षेत्र के रामरूप सर्वोदय इंटर कालेज भवनाथपुर त्रिलोचन महादेव में भौतिक विज्ञान प्रेक्टिकल परीक्षा के दौरान प्रेक्टिकल फाइल देखने को लेकर छात्रों में विवाद हो गया, तो एक गुट द्वारा फोन कर बाहरी लोगो को बुलाकर लाठी डंडे से जम मारपीट हो गई, जिसमे छात्र मिथिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होने बताया कि घायल छात्र को सीएचसी रेहटी भेजा गया जहां चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में हरहुवा के पास घायल छात्र की मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक केराकत शुभम तोदी ने बताया कि घटना के संबंध में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।


यहाँ पढ़े:Coal crisis in india : बढ़ेगी कोयले का आपूर्ति,सुधरेगी बिजली की चाल

ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com