Popular Posts

Jaipur news today

Jaipur news today: जयपुर में जर्जर भवन गिरने से पिता-बेटी की मौत, पांच लोग घायल

Jaipur news today: जयपुर,06 सितंबर, राजस्थान की राजधानी जयपुर में जर्जर भवन गिरने से शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। इसमें एक पिता और उनकी मासूम बेटी की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए। सभी को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि सुभाष चौक सर्किल के पास बाल भारती स्कूल के पीछे यह जर्जर भवन अचानक ढह गया। हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ। उस समय लोग गहरी नींद में थे। सूचना मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची। राहत कार्य शुरू हुआ और सात लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया।

प्रभात और उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रभात की पत्नी सुनीता सहित पांच लोग घायल हुए। उन्हें सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि सभी घायलों का इलाज जारी है।भवन में करीब 19 लोग किराए पर रह रहे थे। लगातार हो रही मानसून की बारिश से इसकी दीवारें कमजोर हो गई थीं। देर रात यह अचानक ढह गया।हादसे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि शहर में जर्जर भवनों की समय पर पहचान क्यों नहीं होती। प्रशासन ने आसपास के पुराने भवनों की जांच शुरू करने की बात कही है।

Jaipur news today

यह भी पढ़े: UK News: पहाड़ी से मलबा गिरने से दर्दनाक हादसा, रुद्रप्रयाग में 2 की मौत और कई घायल

इ-पेपर : Divya Sandesh