Popular Posts

hamirpur news

बीस साल से फरार तीन बच्चो के कातिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, साधु बनकर बीस साल से था फरार

Hamirpur News : हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने बीस साल फरार चल रहे तीन बच्चों की हत्या के आरोपी को पकड़ लिया। वह साधु बनकर फरार चल रहा था।

साधु के भेष में पकड़े गये आरोपी को सुमेरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी फरारी के बाद उच्च न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी हो चुका है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम पंधरी में पुरानी रंजिश के चलते 2002 में देवी कहार के तीन मासूम बच्चों की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में गांव के निवासी राम खिलावन सविता को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था। अदालत में सुनवाई के दौरान जमानत मिलने के बाद राम खिलावन जमानत के बाद हाजिर नहीं हुआ। फरारी के दौरान वह साधु के भेष में अन्य प्रांत में रह रहा था।

अदालत में पेश नहीं होने पर उच्च अदालत ने उसके खिलाफ वारंट जारी कर दिया था। वह चोरी छिपे गुरुवार को रात में अपने घर आया था। शुक्रवार को वह शाम को घर से निकलने की फिराक में था, तभी पुलिस ने पंधरी तिराहे के पास से उसे पकड़ कर जेल भेज दिया।

hamirpur news


यहाँ पढ़े  : राजस्थान सरकार ईआरसीपी मामले को गलत तरीके से कर रही है पेश-शेखावत

ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com