Popular Posts

Dabangg 4

दबंग 4 में देरी क्यों? सलमान खान ने स्क्रिप्ट को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Dabangg 4: मुंबई: दबंग फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए खुशखबरी! सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म “Dabangg 4” को लेकर अपडेट दिया है। फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी भी काम चल रहा है, लेकिन लगता है जल्द ही फैन्स को चुलबुल पांडे का धमाका देखने को मिल सकता है।

अरबाज और सलमान के बीच स्क्रिप्ट को लेकर हो रहा है विचार-विमर्श

सलमान ने बताया कि “दबंग 4” अभी फाइनल स्टेज पर नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि वह और उनके भाई अरबाज खान अभी स्क्रिप्ट को लेकर सहमत नहीं हो पाए हैं। दोनों अपनी-अपनी राय रखते हैं। जैसे ही दोनों भाई स्क्रिप्ट को लेकर सहमति जता देते हैं, वैसे ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

2010 में आई थी दबंग, दर्शकों को को खूब पसंद आई थी चुलबुल पांडे की दबंगई

साल 2010 में आई फिल्म “दबंग” सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद दर्शकों को दबंग 2 और दबंग 3 में भी चुलबुल पांडे का जलवा देखने को मिला। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि “दबंग 4” कब पर्दे पर आएगी।


यह भी पढ़े: Mirzapur 3 OTT Release: मिर्जापुर 3 की रिलीज डेट हुई कन्फर्म! गुड्डू भैया vs कालीन भैया की जंग का होगा आगाज!

इ-पेपर : Divya Sandesh