Popular Posts

Code Name Tiranga

हार्डी संधू और परिणीति चोपड़ा की फिल्म कोड नेम तिरंगा का टीजर रिलीज

Code Name Tiranga Trailer out

Code Name Tiranga : मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता हार्डी संधू और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म कोड नेम तिरंगा का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

टी-सीरीज, रिलायंस एंटरटेनमेंट, फिल्म हैंगर और फिल्म निर्माता रिभु दासगुप्ता की आने वाली फिल्म ‘कोड नेम: तिरंगा’ में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की मुख्य भूमिका हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर में हार्डी और परिणीति बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रही हैं, जिसमें वह कई देशों में मिशन पर जाती दिखेंगी।इस फिल्म में परिणीति और हार्डी के अलावा शरद केलकर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, रजित कपूर, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती और दीश मारीवाला जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभाएंगे। ”

‘कोड नेम: तिरंगा’ गुलशन कुमार, टी-सीरीज फिल्म और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है और भूषण कुमार, रिलायंस एंटरटेनमेंट, फिल्म हैंगर, विवेक बी अग्रवाल द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज होगी।


 

यहाँ पढ़े : माधुरी दीक्षित की फिल्म मजा मा का ट्रेलर रिलीज

ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com