1
1
कानपुर: साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अहमदाबाद) शुक्रवार तड़के कानपुर के पास पटरी से उतर गई। इस हादसे में किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस घटना को साजिश करार दिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि ट्रेन के इंजन में तेज चोट के निशान मिले हैं और मामले की जांच आईबी और यूपी पुलिस कर रही है।
रेलवे के मुताबिक, ट्रेन के इंजन किसी वस्तु से टकराने के कारण यह हादसा हुआ। इसके चलते कई कोच पटरी से उतर गए। सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।
इस हादसे के बाद कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ के रूट में बदलाव किया गया है। यात्रियों को सुविधा देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
हेल्पलाइन नंबर:
रेलवे प्रशासन ने घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चलाया। यात्रियों की सहायता के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। इस हादसे के कारण रेल यात्रा प्रभावित हुई है।
Kanpur
यह भी पढ़े: kolkata rape case: संजय रॉय के नए कारनामे आए सामने, पुलिस जांच में जुटी!
इ-पेपर : Divya Sandesh