1
1
Alka Lamba : नई दिल्ली। कांग्रेस की नेता अलका लांबा कई बार अपनी अजीब हरकतों की वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। एक बार फिर वो कुछ ऐसा ही करके चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ चल रही है और इसकी ही गुस्सा अब Alka Lamba अग्निपथ योजना का विरोध करके पूरा करने का काम कर रही है। आज दिल्ली में अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस के विरोध के बीच अलका लांबा का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सड़क में बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रही अलका लांबा पुलिसकर्मियों के लाख समझाने के बाद भी नहीं मानी और बीच सड़क पर बैठकर हगांमा खड़ा कर दिया।
यहाँ पढ़े : Etawah safari park : ‘आक्सीजन हब’ बन कर उभरा है इटावा सफारी पार्क
अलका लांबा को आज विरोध करते हुए देखने से पता लग रहा था कि जैसे वह घर से फुल मूड के साथ आयी हो कि आज उन्हें कुछ अलग करना है। विरोध करते हुए वह अपने इसी मूड को हकीकत में उतारने पर उतारु हो गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान जब एक महीला पुलिस अधिकारी ने उन्हें जमीन से उठाने की कोशिश की तो वह बच्चों की तरह रोने लगी और अग्नीवीर योजना को गलत बताने का हवाला देने लगी। अल्का लांबा ने मौके पर न्यूज चैनेल के बड़े-बड़े कैमरों को देख अपनी आखों में आशुओं का सैलाब भर लिया और कैमरों के सामने युवाओं के दर्द की कहानी गढ़ने लगी। इसी दौरान वह पुलिस वालों से उलझ कर एक बार फिर से जमीन पर लेट गई।
कांग्रेस मार्च के दौरान @LambaAlka ने पुलिस कार्रवाई का जमकर विरोध किया। इसके बाद पुलिस ने भी बल प्रयोग किया तो अलका लांबा के आंसू छलक पड़े pic.twitter.com/3WSuIn0Miv
— प्रदीप Pradeep (@pradeepmeghraj) June 21, 2022
बता दें कि अलका लांबा आज भारतीय युवाओं की चिंता में सराबोर हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उनके कई ऐसे विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने कई लोगों को भी विचारों के सैलाब में सराबोर कर दिया था। कांग्रेस की नेता अलका लांबा का विवादो से गहरा नाता रहा है। आज हम अलका लांबा की कुछ ऐसे ही विवादो की लंबी फेहरिस्त बताने जा रहे हैं।
यहाँ पढ़े:राशन खरीद में हुई गिरावट , जानिए क्या है कीमत
यहाँ पढ़े:SAIL : सेल के निदेशक (वित्त) बने ए के तुल्सीआनी
कांग्रेसी नेता अलका लांबा, जो 2019 में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद सबसे पुरानी पार्टी में शामिल हुईं थी। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी की जांच के लिए अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ‘सत्याग्रह’ का प्रदर्शन कर रही थीं लेकिन इसी बीच उन्हें सरकार को घेरने के लिए अग्निपथ भर्ती योजना जैसा मौका मिल गया, तो ऐसे में अलका लांबा ने इस मौके नहीं छोड़ा। सिर्फ अलका लांबा ही नही,बल्कि पूरी कांग्रेस ही राहुल गांधी से पूछताछ पर परेशान नजर आ रही है। बता दें कि विरोध के कारण सड़क पर यातायात बाधित होना शुरू हो गया, तो पुलिस प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने के लिए हरकत में आई। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस बल के बीच हाथापाई होती देखी गई।
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com