Popular Posts

Criminal

Criminal : बेख़ौफ़ दबंगों ने युवकों के साथ की मारपीट मुकदमा दर्ज

Criminal

Criminal : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के बिदौआ गांव में बेखौफ दबंगों ने दो युवकों की घर में घुसकर पिटाई कर दी घटना के बाद आरोपियों ने घर का सारा सामान तोड़ फोड़ डाला और साथ ही उनको जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है थाना क्षेत्र के बिदौआ गांव निवासी रामसुख साहू ने बताया कि रविवार देर रात दबंग अखिलेश दिनेश कमलेश‌ और उमेश मेरे घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे जब हमारे किराए दार सूरज सिंह पटेल व शांतनु सिंह ने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और घर का सारा सामान तोड़फोड़ डाला इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई जब शोरगुल सुनकर गांव वाले एकत्र होने लगे तो जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है


यहाँ पढ़े : Criminal : Fearless gangsters booked for assaulting youths

ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com