Popular Posts

America news today

अमेरिका: बंदूक से खेलते वक्त चली गोली, बच्चे की मौत

America news today

America news today : वाशिंगटन। अमेरिका के डलास से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बंदूक को खाली (अनलोडेड) समझकर एक किशोर ने गोली चलाई, जिससे एक 15 साल के लड़के की मौत हो गई। न्यूयॉर्क पोस्ट ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

डलास पुलिस ने कहा, पीड़ित के सिर पर गोली लगी है। पुलिस ने कहा कि जब कथित शूटर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि गोली उसने नहीं, बल्कि मृत लड़के ने खुद अपने सिर पर चलाई थी। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का मानना है कि शूटर ने यह समझकर पीड़ित से बंदूक छीन ली होगी कि यह अनलोडेड है, इसमें एक भी गोली नहीं है और इसी दौरान दुर्घटनावश गोली चल गई होगी। डलास पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़ित की पहचान 15 वर्षीय इसहाक रोड्रिगेज के रूप में हुई है।


ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com

यहाँ पढ़े : केंद्र ने अग्निपथ उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष तय की