Popular Posts

Central government

केंद्र ने अग्निपथ उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष तय की

Central government : नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने रक्षा सेवाओं के उम्मीदवारों के लिए अग्निपथ योजना की घोषणा के कुछ दिनों बाद ही गुरुवार को उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में दो साल की वृद्धि करने का फैसला किया है। केन्द्र सरकार की ओर जारी एक बयान में कहा गया कि योजना के लिए भर्ती प्रक्रिया के लिए पहले घोषित ऊपरी आयु सीमा को 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया गया है। हालांकि केंद्र ने स्पष्ट किया कि यह छूट केवल एक बार ही दी जायेगी और वर्ष 2022 के लिए प्रस्तावित भर्ती चक्र के लिए प्रदान की जायेगी।

यहाँ पढ़े :अमेरिका: अलबामा के चर्च में चली गोली, एक की मौत, दो घायल

केंद्र ने कहा कि वह इस तथ्य से अवगत है कि पिछले दो वर्षों के दौरान भर्ती करना संभव नहीं हुआ है। इस योजना में नवीनतम बदलाव के पीछे यह एक कारण है। उल्लेखनीय है कि अग्निपथ या अग्निवीर योजना केंद्र सरकार द्वारा सेना, नौसेना और वायु सेना में चार साल की अवधि के लिए अनुबंध पर सैनिकों की भर्ती के लिए घोषित एक प्रक्रिया है। योजना के अनुसार इसमे दाखिले की न्यूनतम आयु साढ़े सत्रह वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष तय की गयी है। यह योजना रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मगंलवार को जारी की थी।

Central government


ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com