Popular Posts

UPCL

यूपीसीएल के एमडी के खिलाफ आज से अधिक धन की जांच की सिफारिश

UPCL: लखनऊ। लोकायुक्त ने उत्तर प्रदेश प्रॉजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के एमडी नवीन कपूर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच विजिलेंस, सीबीआई, ईडी या किसी सक्षम एजेंसी से करवाने की सिफारिश की है। एक शिकायत की जांच के बाद मुख्य सचिव को भेजी गई रिपोर्ट में लोकायुक्त ने संस्तुति की है कि नवीन कपूर के खिलाफ सुसंगत अधिनियम (जैसे, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के प्रावधानों या फिर धन शोधन निवारण अधिनियम 2022) के तहत सक्षम एजेंसी से विस्तृत और तकनीकी जांच करवाई जाए। एमडी के खिलाफ 13 सितंबर 2022 को लखनऊ के महेश चंद्र श्रीवास्तव ने लोकायुक्त संगठन में शिकायत की थी।


यहाँ पढ़े : मायावती को पीएम बनाने की बातों ने मचाई राजनीतिक खलबली

इ-पेपर : Divya Sandesh