1
1
Unnao : उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक मौत का वीडियो सामने आया है. ये वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा हैं. दरअसल बरसात के पानी की निकासी को लेकर दो पड़ोसियों में पहले कहासुनी हुई, कहासुनी इतनी बढ़ गई की लाठी डंडे से मारपीट शुरू हो गई. इस मारपीट में एक अधेड़ को लाठी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया और उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई. इस मारपीट की वीडियो में अन्य कई लोग देखे जा सकते हैं.
जो घायल हुए हैं और उनका उपचार चल रहा है. अधेड़ व्यक्ति की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. मृतक की बेटी ने पड़ोस के छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है.
यहाँ पढ़े : Indradev : पानी न बरसने के कारण होगी इंद्रादेव पर कार्रवाई
ये मामला उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बारा खेड़ा गांव का है. यहां हुई मारपीट का वीडियो उस वक्त वायरल हुआ जब मारपीट में घायल एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई. वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों में हड़कंप मच गया. वीडियो में साफ तौर पर दिखाई पड़ रहा है कि किस तरह से लाठी-डंडे चले हैं और किस तरह से अधेड़ पर लाठी बरसाईं गई ओर वो गिर गया. आपको बताते चलें कि बाराखेड़ा निवासी कमलेश 45 वर्ष पुत्र गंगा दीन रैदास के घर का बारिश का पानी मोहल्ले के ही महेंद्र के दरवाजे चला गया.
उन्नाव : मौत का लाइव वीडियो आया सामने। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला करते दिख रहे ।
घर के बाहर हुई मारपीट में जमकर चले लाठी-डंडे ।
मरणासन्न कमलेश ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम ।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बाराखेड़ा गांव की घटना । pic.twitter.com/xCxN0gZcph— Jitendra Mishra Azad (@azad860111) July 17, 2022