Popular Posts

Lucknow

Lucknow: 67 वर्षीय व्यक्ति गोमती नदी में मृत मिला, परिवार को अवसाद की आशंका

Lucknow: गोमती नदी में तैरती मिली लाश लखनऊ-भैसा कुंड के पास गोमती नदी में 67 साल के व्यक्ति का शव मिला है। यहां मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया।

बताया जा रहा है कि मृतक गोपीचंद (67) हजरतगंज स्थित एकलव्य नगर बालू अड्डा के रहने वाले थे। वह मनोरंजन कर विभाग में गाड़ी ड्राइवर थे। रिटायर्ड हो चुके थे।

घर वालों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए। बेटे ने बताया कि बीते कुछ समय से पिता बीमारी के चलते काफी डिप्रेशन में थे। मृतक की पत्नी पहले ही गुजर चुकी है। तीन बेटे हैं।


यह भी पढ़े: सरकार ने रखे विकास को गति देने के दांव

इ-पेपर : Divya Sandesh