Popular Posts

Tamil Nadu News

Tamil Nadu News:तमिलनाडु के नमक्कल इलाके में घर पर रक्खे ढेरो पटाखों में विस्फोट से तीन महिलाओ समेत चार लोगो की मौत, कई घायल

Tamil Nadu News : नामक्कल (तमिलनाडु),एजेंसी। तमिलनाडु के नामक्कल जिले के एक घर में कथित तौर पर पटाखे रखे हुए विस्फोट में एक पटाखा दुकान के मालिक और तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गयी और इतने ही लोग घायल हो गये।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि तड़के करीब चार बजे अचानक हुए इस विस्फोट से मोहनूर इलाके में एक घर क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के कुछ अन्य लोग घायल हो गये। करीब दो घंटे तक दमकल की गाडिय़ों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

उन्होंने आगे कहा, ‘यह स्पष्ट नहीं है कि लाइसेंस धारक थिल्लई कुमार (37) ने अपने घर में पटाखों का स्टॉक क्यों किया था। यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई। थिल्लई कुमार, उनकी मां सेल्वी (57) और पत्नी प्रिया (27) की मौके पर ही मौत हो गई।’

कुमार की चार साल की बेटी हालांकि बाल-बाल बच गई। अधिकारी ने कहा कि उनकी पड़ोसी, एक 70 वर्षीय महिला की भी विस्फोट के प्रभाव से मौत हो गई।

विस्फोट या घरों को हुए नुकसान के कारण जलने या घायल होने वाले चार लोगों को इलाज के लिए यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Tamil Nadu News)


Read more : ऋषभ पंत जलती कार का शीशा तोड़कर बाहर निकले

E-paper : Divyasandesh