Popular Posts

News Delhi

New Delhi : भारत में किडनैप हुई अमेरिका की लड़की

New Delhi : नई दिल्ली। 3 मई को एक अमेरिकी महिला पर्यटक दिल्ली पंहुची और उसने अपने परिवार को बताया कि वह असुरक्षित है और एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ मारपीट की जा रही है।

अमेरिकी दूतावास ने जब दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी। दिल्ली पुलिस तुरंत जांच में जुट गई। पुलिस ने ढाई महीने से गायब महिला को 24 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला। जब महिला ने पुलिस को मामले ही पूरी जानकारी दी तो पुलिस भी हक्का- बक्का रह गई।

दरअसल, इस सनसनीखेज अपहरण की शिकायत अमेरिकी दूतावास दिल्ली पंहुची। जिसके बाद दूतावास ने दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस तुरंत जांच में जुट गई। मामले में पुलिस को पता चला कि महिला ग्रेटर नोएडा की इम्पीरिया रेजीडेंसी में है। महिला यूएसए के एक विश्वविद्यालय से स्नातक है और उसे गाने का शौक है। जांच के अनुसार, यह पाया गया है कि महिला की फेसबुक के माध्यम से ओकोरोफोर चिबुइके ओकोरो उर्फ ​​रेची नाम के नाइजीरियाई व्यक्ति से दोस्ती हुई थी और भारत आने के बाद वह उसके साथ ही रह रही थी।

यहाँ पढ़े : Sri lanka : श्रीलंका में लागू हुआ आपातकाल

31 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक ओकोरोफोर चिबुइके ओकोरो उर्फ ​​रेची वर्ष 2017 में नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर का कोर्स करने के लिए भारत आया था। उसे भी गाने का शौक है। कोर्स पूरा करने के बाद उसने स्टेज परफॉर्मेंस शुरू कर दी थी। दोनों को गाने का शौक है। पुलिस ने कहा कि संभवत: यही उनकी दोस्ती का मुख्य कारण है।

महिला की बरामदगी और जांच के बाद यह पता चला है कि उसने अपने माता-पिता को इमोशनल ब्लैकमेल करने के लिए घटना को अंजाम दिया था। यह भी पता चला कि उसका वीजा छह जून को समाप्त हो गया था। ओकोरोफोर चिबुइके ओकोरो उर्फ ​​रेची का भी पासपोर्ट समाप्त हो गया है। पुलिस ने कहा कि वैध पासपोर्ट और वैध वीजा के बिना भारत में अधिक समय तक रहने के संबंध में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

New Delhi


ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com