Popular Posts

Accident today

छात्रा का क्षत विक्षत शव मिला रेलवे ट्रैक के किनारे

Accident today : मोहनलालगंज। मंगलवार को में मऊ स्थित गोकुल रेजीडेंसी के बगल से गुजरे रेलवे ट्रैक के किनारे कक्षा नौ की छात्रा का ग्रामीणों ने क्षत विक्षत शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को रेलवे ट्रैक के किनारे मृतक छात्रा का शव पड़ा मिला, पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर कालोनी निवासी मृतका के मौसा को घटना की सूचना दी‌। जिसके बाद मौसा मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। उन्होंने मृतका के परिजनों को सूचना वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज कुलदीप दुबे ने बताया कि मोहनलालगंज के निजी पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा श्वेता गुप्ता पुत्री रमेश गुप्ता (13वर्ष) निवासी ग्राम गदाईपुर थाना गहमर तहसील जमनिया जिला गाजीपुर हाल पता गोकुल रेजीडेंसी, मऊ, थाना मोहनलालगंज में अपने मौसा प्रमोद कुमार गुप्ता पुत्र महावीर प्रसाद गुप्ता सीआईएसएफ में है के यहाँ रह कर पढ़ाई कर रही थी। नवीन पब्लिक स्कूल मोहनलालगंज कक्षा 9 की छात्रा थी, मंगलवार को स्कूल में छुट्टी के बाद गुजरे रेलवे ट्रैक को पार करते समय आ रही लखनऊ से रायबरेली की ओर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।

Accident today


यहाँ पढ़े : रेस्टोरेंट का खाना संभल कर खाना निकल सकता है जहरीला कीड़ा

ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com