Popular Posts

embezzlement

Embezzlement : रामफोसा ने किया है 40 लाख डॉलर का गबनः फ्रेजर

Embezzlement

Embezzlement : जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के सुधार सेवा के पूर्व राष्ट्रीय आयुक्त आर्थर फ्रेजर ने राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के खिलाफ 40 लाख डॉलर के गबन का आरोप लगाया है। श्री फ्रेजर के एक बयान को अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य कार्ल निहौस ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा, “यह आरोप लिम्पोपो के वाटरबर्ग में राष्ट्रपति के फाला फाला फार्म के परिसर के भीतर छुपाए गए लाखों अमेरिकी डॉलर, (40 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक) की चोरी से उत्पन्न होते हैं,

जिसे अपराधियों द्वारा उनके श्री रामफोसा) के घर में काम करने वाले नौकरों के साथ मिलकर चुरा रहे थे। न्याय को समाप्त होने से रोकना चाहिए, संदिग्धों को पकड़ा जाना चाहिए , उनकी संपत्ति और रिश्वत पर पूछताछ होनी चाहिए। ”
उन्होंने कहा कि श्री रामफोसा ने अपने अपराध को छिपाने के लिए पुलिस अधिकारियों को रिश्वत दी। उनके मुताबिक यह चोरी 9 फरवरी 2020 को हुई थी।


यहाँ पढ़े :संगठनात्मक ढांचे की मजबूती प्राथमिकता : राय

ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com