Popular Posts

Youth arrested

Youth arrested : अवैध तंमचे के साथ युवक गिरफ्तार ,भेजा जेल

Youth arrested : मोहनलालगंज। लखनऊ ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ह्रदेश कुमार के निर्देश पर अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने में जुटी निगोहां पुलिस ने रविवार की देर रात गश्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे व एक जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा।पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर दबोचे गये युवक को न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

निगोहां इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया रविवार की देर रात दारोगा राम समुझ यादव पुलिस टीम के साथ अपराधियों की धरपकड़ के लिये क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी उदयपुर गांव को जाने वाले मार्ग पर खड़ा एक सदिग्धं युवक पुलिस जीप देखकर भगाने लगा,जिसे दौड़कर पुलिस टीम ने पकड़ने के साथ ही जामा तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पु़छताछ में अपना नाम सुनील कुमार निवासी उदयपुर थाना निगोहां बताते हुये किसी अपराधिक घटना को अजांम देने के लिये वहा खड़े होने की बता बताई।पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर अवैध तमंचे के साथ पकड़े गये युवक को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Youth arrested



यहाँ पढ़े:IAS Topper 2022 : UPSC IAS टॉपर 2022: “यह अप्रत्याशित था,” रैंक -1 धारक श्रुति शर्मा कहती हैं

ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com