Popular Posts

Aligarh

दीवार फांद रहे बच्चो को मौलवी ने जंजीर से बंधा!

Aligarh : लखनऊ। गोसाईंगंज के शिवलर गांव स्थित एक मदरसे की दीवार फांद कर भाग रहे दो बच्चों को मौलवी ने जंजीर से बांध कर रखा। इसकी सूचना जब स्थानीय पुलिस को हुई तो उसे मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों को मुक्त कराकर मौलवी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। 

इंस्पेक्टर गोसाईंगंज शैलेन्द्र गिरि केल अनुसार शुक्रवार को शिवलर गांव स्थित सुक्का मदीनतुलुब उलूम मदरसा में पढ़ने वाले गोसाईंगंज के  रनमऊ गांव निवासी शाहबाज व बाराबंकी के जरमपुर निवासी राजू मदरसे की दीवार फांद कर भाग रहे थे। तभी मौलवी  रियाज ने देख लिया। दोनो को पकड़कर पिटाई करने के बाद दोनों बच्चों को जंजीर से बांध कर ताला लगा दिया।

सोशल मीडिया पर जब बच्चों के बांधने का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चों को  बंधन मुक्त कराकर व मौलवी मोहम्मद रियाज को हिरास्त में लेकर थाने ले आई। घटना की जानकारी बच्चों के परिजनो को दी। थाने पहुंचे बच्चों के माता पिता (शहबाज के पिता शेरा व राजू के पिता अकरम) ने थाने पर लिखित दिया कि यदि मेरे बच्चे शैतानी या कोई हरकत करते है या भागने का प्रयास करते है तो उनकी पिटाई व जरूरत पड़े तो बांध सकते है। वह कोई प्रकार की कार्यवाई नहीं चाहते है। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे पहले ही दीवार फांद कर भाग चुके है। 

Aligarh


यहाँ पढ़े:युवक को पड़ोस के दबंग युवक ने लाठी डंडों से मारा पीटा

ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com