Popular Posts

Amarnath temple

अमरनाथ यात्रा से पहले सेना व पुलिस ने की सुरक्षा की समीक्षा

Amarnath temple

Amarnath temple : जम्मू। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में मचैल और श्री अमरनाथ यात्रा से पहले सेना, पुलिस और खुफिया विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने गुरुवार को सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। जम्मू स्थित रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) लेफ्टिनेंट देवेंद्र आनंद ने बताया कि नगरोटा के व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मजिंदर सिंह ने आज सुबह सुरक्षा स्थिति बैठक की अध्यक्षता की। एडीजीपी मुकेश सिंह सहित इस इलाके के कई खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा, “ इस बैठक में जम्मू की सुरक्षा स्थिति पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया गया। पीआरओ ने आगे कहा कि आगामी मैचल और अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की गयी, जिससे सदैव सुरक्षा और खुफिया एंजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल हो सके।


यहाँ पढ़े:मोदी और शाह निखत को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com