Popular Posts

jaunpur case

तिलकोत्सव में भोज में शामिल 3 दर्जन से अधिक लोग बीमार हुए

Jaunpur Case : जौनपुर जिले में मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित जरौना नरवापार गांव में बुधवार को तिलकोत्सव में बने भोजन को करने के बाद घराती समेत 3 दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। अचानक बीमार हो रहे लोगों को देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। सभी बीमारों को उपचार के लिए मीरगंज बाजार व सुरियावां स्थित निजी चिकित्सकों के यहां ले जाया गया। सभी का उपचार किया गया। आज गुरुवार को भी लोगों का उपचार चल रहा था।

स्थानीय प्रशासन के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि जिले में मीरगंज के जरौना नरवापार गांव निवासी रंजीत कुमार के घर बरसठी थाना क्षेत्र के गहली गांव निवासी रामधनी गौतम तिलक लेकर आये थे। जलपान के बाद तिलक की रस्म पूरी की गई। तीन बजे दिन में भोजन कराया गया। भीषण गर्मी के चलते भोजन में खराबी आ गयी। जिसकी जानकारी नहीं हो पायी।

भोजन के बाद लोगों को उल्टी दस्त शुरु हो गयी। कुछ लोगों के पेट में दर्द भी होने लगा। यह देख तिलक चढ़ाने के लिए आए लोगों के साथ साथ घरातियों में अफरा तफरी मच गई। बीमार लोगों का निजी चिकित्सकों ने उपचार किया। कुछ लोग देर शाम तक ठीक हो गए, जबकि कई लोगों का उपचार दूसरे दिन भी चल रहा है।

Jaunpur Case


यहाँ पढ़े:ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे की लीक रिपोर्ट में हिंदू धार्मिक चिन्ह मिलने का जिक्र

ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com