Popular Posts

Lucknow News

Lucknow News: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने परिवार पर किया हमला, तंत्र-मंत्र में लिप्त था आरोपी

Lucknow News: लखनऊ के गाजीपुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने अपने ही परिवार पर हमला कर दिया। आरोपी पिछले तीन दिनों से तंत्र-मंत्र में लिप्त था और खुद को महाकाल का अवतार मान रहा था।

पुलिस के मुताबिक, गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर 14 में रहने वाले श्री राम साहू के दो बेटे स्नेहविल और अरिंदम साहू हैं। स्नेहविल की पत्नी गुंजन गुप्ता भी उनके साथ रहती है। तीनों ही मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और पिछले कुछ दिनों से तंत्र-मंत्र के क्रियाकलाप में लिप्त थे।

शुक्रवार रात, स्नेहविल ने खुद को महाकाल का अवतार मान लिया और अपनी पत्नी गुंजन और छोटे भाई अरिंदम को घर से निकाल दिया। जब परिवार के अन्य सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई तो स्नेहविल ने अपने चाचा संजय साहू पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नूर मंजिल अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी स्नेहविल को उसके पिता के साथ ले गए हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है और मामले की जांच की जा रही है।

Lucknow News


यह भी पढ़े: Jhansi Medical College Fire: झांसी मेडिकल कॉलेज में भीषण आग, 10 नवजात शिशुओं की मौत

इ-पेपर : Divya Sandesh