Popular Posts

Liquor

Liquor: सारण जिले में बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

Liquor: सारण जिले की कोपा थाना पुलिस और मघनिषेद पटना की टीम ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ट्रक से 1276.44 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले शराब कारोबारी बृजेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपये है।

पुलिस ने कारोबारी के खिलाफ मघनिषेद एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30 (ए) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Liquor


यह भी पढ़े: लखनऊ में सैनिक अधिकारी का अपहरण: पुलिस जांच तेज, अपराधियों की तलाश जारी

इ-पेपर : Divya Sandesh