Popular Posts

DC vs SRH

DC vs SRH: अपने घर में उतरेगा दिल्ली, सनराइजर्स हैदराबाद से होगा मुकाबला

DC vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में आज यानी 20 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.

दोनों टीमों का हाल जानिए

दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में अभी तक छठे स्थान पर है. टीम ने अपने खेले गए 7 मैचों में से 3 में जीत हासिल की है और 4 में हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन इस साल काफी अच्छा रहा है. टीम 4 जीत और 2 हार के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है.

पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच अब बल्लेबाजों के लिए ज्यादा अनुकूल हो गई है, लिहाजा हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. वहीं, बात करें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 और दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मैच जीते हैं.

कौन करेगा बाजी?

दोनों ही टीमें अपने पिछले मैच जीतकर आई हैं, लिहाजा यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है. यह देखना होगा कि दिल्ली अपने होम ग्राउंड का फायदा उठा पाती है या हैदराबाद की लय जारी रहती है.

DC vs SRH


यह भी पढ़े: Short Circuit: लखनऊ में आग का तांडव: हाईटेंशन तारों से निकली चिंगारी ने जला डाली किसानों की फसल, फायर स्टेशन की मांग फिर तेज

इ-पेपर : Divya Sandesh