Popular Posts

Phali Nariman

“कानूनी जगत में अपूरणीय क्षति”: फली नरीमन के निधन पर शोक की लहर

Phali Nariman: नई दिल्ली, प्रख्यात न्यायविद् और वरिष्ठ अधिवक्ता फली नरीमन के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि फली नरीमन के निधन से देश ने एक महान कानूनविद को खो दिया है।

खड़गे ने कहा: “फली नरीमन का जाना कानूनी व्यवस्था के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने जीवन भर सिद्धांतों पर चलकर प्रतिबद्धता और दृढ़ता के साथ काम किया। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

राहुल गांधी ने कहा: “फली नरीमन (Phali Nariman) के निधन से कानूनी समुदाय में गहरी शून्यता पैदा हो गई है। उन्होंने न सिर्फ ऐतिहासिक मामलों में अहम भूमिका निभाई बल्कि नई पीढ़ी को भी प्रेरित किया। न्याय और निष्पक्षता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा याद रहेगी।”

अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट किया: “एक युग का अंत हुआ। फली नरीमन अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। वे हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे।”

95 वर्षीय फली नरीमन का कुछ दिनों से अस्वस्थ चलने के बाद आज निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक व्याप्त है।


यह भी पढ़े: शाहरुख ने “जवान” के लिए जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

इ-पेपर : Divya Sandesh