1
1
Ram Mandir Live: 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए सभी तैयारियां हो गई है। देश के कई राज्यों में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के दिन अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, हिमाचल में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन छुट्टी का एलान किया गया है।
सीएम सुक्खू ने आज ही हिमाचल में अवकाश की घोषणा की है। और सभी लोगों को घरो में दिये जलाने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राम मंदिर में कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए यह घोषणा की। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि जाखू में भी 111 फीट ऊंची श्री राम भगवान की प्रतिमा लगाई जाएगीl।
Ram Mandir Live