Popular Posts

Bahraich

चांदपुरा चौराहे के निकट बनेगा जिला महिला व पुरुष अस्पताल

Bahraich: बहराइच। जनपद में प्रस्तावित जिला चिकित्सालय, 100 बेडेड महिला चिकित्सालय एवं एएनएम आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र के निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल पुराना मलेरिया हास्पिटल तथा सीतापुर आंख अस्पताल का जिलाधिकारी मोनिका रानी ने स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. सिंह से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

सीएमओ डॉ. सिंह ने बताया कि ए.एन.एम. आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र के निर्माण हेतु कार्यदायी संस्था नामित हो गई है। प्रशिक्षण केन्द्र भवन के निर्माण हेतु कार्यदायी संस्था द्वारा आगणन भेजा गया है। डीएम ने निर्देश दिया कि प्रस्तावित कार्य स्थल पर नियमानुसार निष्प्रयोज्य भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कर समतलीकरण का कार्य कराया जाय। डीएम ने इसी परिसर में स्थित ट्रामा सेन्टर का निरीक्षण कर सीएमओ को निर्देश दिया कि इसे पूरी क्षमता से संचालित कर जनोपयोग में लाया जाय।

Bahraich


यहाँ पढ़े : आलोक रंजन की किताब ‘जिलाधिकारी जिला प्रशासन की चुनौतियां’ का हुआ लखनऊ में विमोच

इ-पेपर : Divya Sandesh