Popular Posts

Rape

लखनऊ की युवती को नौकरी का झांसा देकर प्रतापगढ बुलाकर रेप

Rape: मोहनलालगंज।पीजीआई थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को पोस्टर के जरिये नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोबाइल से बात कर बीते रविवार को प्रतापगढ बुलाकर रेप करने के बाद सोमवार की सुबह आरोपी के साथी पीड़िता को बुलेरो से मोहनलालगंज क्षेत्र में हाइवे किनारे बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गये।होश में आने पर पीड़िता ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी।पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस अज्ञात आरोपी पर रेप की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी है।

पीजीआई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया उसकी 30वर्षीय बहन को पोस्टर के माध्यम से नौकरी का झांसा देकर अज्ञात युवक ने फोन पर बात कर बीते रविवार को प्रतापगढ जनपद बुलाकर जबरन रेप करने के बाद सोमवार की सुबह आरोपी के साथी बुलेरो से बहन को बदहवास हालत में मोहनलालगंज के बिन्दौवा क्षेत्र में हाइवे किनारे छोड़कर फरार हो गये.होश में आने पर बहन ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस पीड़ित बहन को बदहवास हालत में मोहनलालगंज कोतवाली लेकर आयी ओर पुछताछ में बहन ने अपने साथ हुयी पूरी घटना के बारे में पुलिस को बताया।पुलिस की सूचना के बाद परिजन कोतवाली पहुंचकर पीड़िता को उपचार के लिये अस्पताल लेकर गयें।इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के विरूद्व रेप की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।प्रथम दृष्टया जांच में घटना सदिग्धं प्रतीत हो रही है।

Rape


यहाँ पढ़े : गोरक्षपीठ से आये 500 वर्षों के संघर्ष के बाद रामलला को स्वयं चुना

इ-पेपर : Divya Sandesh