Popular Posts

father carry daughter body

Chhattisgarh:बेटी के शव को कंधे पर लादकर पैदल चला पिता, वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह ने जांच का दिया आदेश

सरगुजा। Chhattisgarh अपनी बेटी का शव कंधे पर उठाये हुए एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शव वाहन समय से ना मिलने पर अपनी बेटी के शव को कंधे पर लादकर एक पिता ने 10 किमी पैदल चलकर घर तक लाया। वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने इस मामले में जांच का आदेश दे दिया है।

क्या कहा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने

इस पूरे मामले पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, ‘सीएमएचओ को घटना की जांच करने का आदेश दिया है और लापरवाही के मामले में बीएमओ को बदल दिया जाना चाहिए। लखनपुर गांव के संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को पिता को शव इस तरह ले जाने के बजाय शव की प्रतीक्षा करने के लिए समझाना चाहिए था।’

Chhattisgarh जिले के अधिकारियों ने शुक्रवार को इस पूरी घटना का ब्यौरा देते हुए बताया कि जिले के लखनपुर गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार सुबह सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी, जिसे उसके पिता ने शव वाहन पहुंचने से पहले ही उसके शव को कंधे पर लादकर घर लेकर चल पड़ा।

 

Read more:WHO ने भी माना भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का लोहा, ग्लोबल सेंटर स्थापित करने का किया करार, पीएम मोदी ने कही ये बात

E-paper:http://www.divyasandesh.com