Popular Posts

real estate

Real estate:डेवलपर के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई, दिल्ली और यूपी समेत कई जगहों पर छापेमारी

नई दिल्ली। Real estate डेवलपर ओमैक्स ग्रुप पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसा है। आयकर विभाग की टीम ओमैक्स ग्रुप के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की कार्रवाई अभी भी जारी है।

इन ठिकानों पर छापेमारी

सूत्रों ने बताया कि आईटी विभाग ग्रुप के दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बता दें कि ओमैक्स ग्रुप का नेटवर्क यूपी, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में फैला है। दिल्ली-एनसीआर में भी ओमैक्स के कई प्रोजेक्ट हैं।

Read more:https://test.eventsenhance.com/national/brahmos-supersonic-missile-will-be-capable-of-attacking-enemy-positions-at-a-distance-of-more-than-800-km/

E-paper:http://www.divyasandesh.com